Uttarakhand DIPR
CM dhami

इगास पर रहेगा अवकाश, सीएम धामी ने की घोषणा

खबर शेयर करें

Report ring Desk

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास पर अवकाश की घोषणा की है। हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने इसकी घोषणा की। हालांकि इगास के दिन रविवार पड़ रहा है लेकिन सीएम धामी की इस घोषणा से भविष्य में इगास पर अवकाश का रास्ता खुल गया है। मुख्यमंत्री ने कुमाउनी भाषा में अपने ट्वीट के जरिए छुट्टी के फैसले की जानकारी दी। मुुख्यमंत्री ने लिखा- ‘उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य छ कि हम सब्बि ये त्योहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ।

वहीं सीएम के फैसले को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सराहनीय पहल बताया है। अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की सभ्यता, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इस निर्णय पर मुख्यमंत्री की सराहना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले इगास बग्वाल पर्व के दिन वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाया जाता है।

2811202601

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top