Report Ring Desk
रामनगर। रामनगर आ रहे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का विरोध करने जा रहे युवक कांग्रेस के करीब 35 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान पुलिस से उनकी हल्की धकामुक्की भी हुई। जब कार्यकताओं को हिरासत में लिया गया तब मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे थे।
रविवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता रामनगर के वन निगम के परिसर में आ रहे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विरोध के लिए जा रहे थे। लखनपुर में पहले से मौजूद पुलिस ने उनको आगे बढ़ने से पहले ही हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें बस में बैठाकर पीरूमद्वारा चौकी ले आई। युकां कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यंमत्री तीरथ सिंह रावत रामनगर के सांसद हैं। उनके द्वारा रामनगर में संसद निधि से अब तक कोई कार्य नहीं कराया गया है।
ऐसे में मुख्यमंत्री से रामनगर के विकास की उम्मीद कैसे की जा सकती है।धमवर्गीय व निर्धन वर्गीय परिवार के सामने रोजी रोटी का पैदा हो गया है। किसान व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। इस दौरान सभासद तनुज दुर्गापाल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष कमल तिवारी,अभिमन्यु डंगवाल, फैजुल हक, संजय बिष्ट, यूसुफ क़ुरैशी, मो, करीम, मो, सलीम, करीन, सभासद मुस्तकीम, देवेंद्र चंदोला, विक्की, मनोज, विजय, मोबीन मौजूद रहे थे।


Leave a Comment