Uttarakhand DIPR
Yogi rajnath

त्रिदिवसीय गुरुदेव समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना महोत्सव में शामिल होने पहुंचे योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह और मनोहर लाल खट्टर

खबर शेयर करें
-सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज उत्तराखण्ड दौरे पर हैं। वीआईपी मूवमेंट के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तीनों नेताओं का स्वागत किया। तीनों नेता हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय गुरुदेव समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना महोत्सव में शामिल होंगे।

महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखण्ड के चार धाम वास्तव में भारत की आध्यात्मिक चेतना का आधार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव पंचूर भी जाएंगे। जनता इंटर कालॅज यमकेश्वर में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकर्पण समारोह में भी शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहीं से कक्षा 9 की पढ़ाई की थी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top