WhatsApp Image 2024 12 12 at 19.30.40

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का सीएम व आयुष मंत्री ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें

 देहरादून । उत्तराखंड में पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का आयोजन हो रहा है। देहरादून परेड ग्राउंड में  सम्मेलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव सम्मेलन ने शुभारंभ किया। सम्मेलन के लिए देश विदेश से आयुर्वेद विशेषज्ञ उत्तराखंड पहुंचे हैं।

चार दिन तक चलने में सम्मेलन में आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने पर मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम में आयुर्वेद विशेषज्ञ 600 शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो में तीन दिन इंटरनेशनल असेंबली का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के स्तर पर विदेशों में स्थापित आयुष चेयर के प्रतिनिधि इस असेंबली में आयुर्वेद पर विचार-विमर्श करेंगे।

इसका मकसद दुनिया के तमाम देशों में आयुर्वेद के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए रणनीति तैयार की जा सके। 12 से 14 दिसंबर तक हर दिन असेंबली का कार्यक्रम रखा गया है। प्रमुख रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, कनाडा, नीदरलैंड, पुर्तगाल सिंगापुर जैसे देशों में स्थापित आयुष चेयर के डेलीगेट्स असेंबली का हिस्सा होंगे।

Hosting sale

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के लिए 6500 से अधिक डेलीगेट्स ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा आयुर्वेद फार्मा कंपनियों की ओर से 300 स्टॉल पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। एक्सपो में आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 12 आयुष क्लीनिक भी संचालित होंगी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top