Uttarakhand DIPR
Gunfire e1613980086891

कंट्रोल का राशन बांटने के लिए कहा तो दुकानदार ने कर दी फायरिंग

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। राशन वितरण को लेकर लाइन नंबर 17 क्षेत्र में दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 17 में हैदर अली की सस्ता गल्ले की दुकान है। राशन की दुकान पर मोहम्मद यूसुफ व असलम पहुंचे और उन्होंने दुकानदार से राशन बांटने को कहा। राशन नहीं मिलने पर उन्होंने सस्ता गल्ला विक्रेता हैदर अली पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। आरोप है कि गुरुवार रात करीब आठ बजे दोनों पक्षों के बीच राशन वितरण को लेकर हाथापाई और मारपीट होने लगी। मोहम्मद यूसुफ व असलम के पक्ष वालों ने सस्ता गल्ला विक्रेता हैदर अली पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top