Uttarakhand DIPR
bageshwer

बागेश्वर विधानसभा सीट में उपचुनाव के लिए आज हो रहा है मतदान

खबर शेयर करें

बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान चल रहा है। इस उपचुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल, समाजवादी पार्टी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही नजर आ रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया था जो शाम पांच बजे तक चलेगा। मतगणना आठ सितंबर को होगी।

कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर भाजपा ने उनकी पत्ïनी पार्वती दास को प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुए बंसत कुमार को टिकट देकर चुनाव लड़ाया है। मतदान के लिए 188 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सोमवार को ही मतदानकर्मी पोलिंग बूथों पर पहुंच गए थे। विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,17,973 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top