Uttarakhand DIPR
Report Ring
rape e1597420826633

महिला से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो

Report Ring Desk

रुद्रपुर। बिलासपुर निवासी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपितों ने उसकी वीडियो भी बनाई।और बाद में वीडियो उसकी मां को भेज दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित मुंह बोले फूफा समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

महिला ने बताया कि वह रुद्रपुर में काम करती है। 23 फरवरी की शाम को वह जिला रामपुर थाना बिलासपुर अपने घर को जा रही थी। तभी उसे गावा चैक पर सुभाष कालौनी निवासी मुंह बोला फूफा शिव कुमार उर्फ शिवू मिल गया। इस दौरान उसने उसे बाइक से घर छोड़ने की बात कहीं।

शिव कुमार की बातों पर विश्वास कर वह उसके साथ बाइक में बैठ गई। रास्ते में शिव कुमार ने उसे पीने के लिए पानी दिया पानी पीते ही उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। इस पर शिव कुमार उसे अपने साथियों की मदद से अज्ञात जगह ले गया। जहां उससे उन्होंने दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बनाई। 

महीला का आरोप है कि 10 मार्च को शिव कुमार ने अश्लील वीडियो उसकी मां को भेज दी। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिव कुमार और एक अन्य पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top