Yaspal1

उत्तराखण्ड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल

Report ring Desk

नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार में मंत्री और बाजपुर सीट से विधायक यशपाल आर्य और नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक उनके बेटे संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रेस वार्ता में यशपाल और संजीव आर्य ने कांग्रेस में वापसी की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे।

यशपाल आर्य उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री थे और उनके पास परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग शामिल थे। सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में उन्होंने विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस चुनाव अभियान अध्यक्ष हरीश रावत भी मौके पर मौजूद रहे।

समाज कल्याण मंत्री बाजपुर से और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक है। दोनों ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। तब भाजपा ने दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया।

yaspal

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top