Uttarakhand DIPR
rupee

उत्तराखण्ड सरकार देगी दिवाली बोनस

खबर शेयर करें

Report ring Desk

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राजकीय सेवा के लगभग सवा लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने के आदेश कर दिए हैं। कैजुवल व दैनिक वेतनभोगियों को 1200 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने यह आदेश किए हैं। बोनस के दायरे में 4800 ग्रेड पे तक के अराजपत्रित कर्मचारीआएंगे। उन्हें सात हजार जबकि कैजुवल व दैनिक वेतनभोगियों को 12सौ रुपये दिए जाएंगे।

दिवाली बोनस का लाभ अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों, सरकारी विभागों के वर्कचार्ज कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों के कर्मचारियों और कैजुअल या दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मिलेगा।

पिछले तीन साल या इससे अधिक वर्ष में हर साल कम से कम 240 कार्य दिवस वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये बोनस के तौर पर मिलेंगे। सरकार के इस फैसले से 1.60 लाख कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा, जिन पर सरकार 130 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top