Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 09 05 at 20.28.06 jpeg

अंडर वर्ल्ड डॉन पीपी बने जूना अखाड़े के कई मठों, आश्रमों के उत्तराधिकारी, जेल में ली दीक्षा

अल्मोड़ा। अंडर वर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी अब सन्यासी प्रकाशानंद गिरी बन गए हैं। जूना अखाड़ा की तरफ से अल्मोड़ा पहुंचे अखाड़ा के थानापतियों ने उन्हें जिला कारागार में दीक्षा दी । दीक्षा देने के साथ ही उन्हें जूना अखाड़े के कई मठों ,आश्रमों का उत्तराधिकारी भी घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की ठंडी सड़क में कराटे गर्ल ने मनचले को ऐसा सबक सिखाया, जिदंगी भर रखेगा याद

 

गुरुवार को अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता  में श्रीपंचदसनांग जूना अखाड़ा के थानापति राजेंद्र गिरी ने बताया कि प्रकाशानंद गिरी ऊर्फ प्रकाश पांडे पीपी को जिला कारागार में दीक्षा दी गई। उन्होंने बताया कि पीपी की तरफ से धार्मिक क्षेत्र में जाने की इच्छा जताई गई थी। जिसके बाद उन्हें अब दीक्षा दी गई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली मार्ग पर परिवहन निगम चलाएगा 70 सीएनजी बसें

 

उन्होंने बताया कि प्रकाशानंद गिरी उर्फ पीपी को अंसेश्वर मठ, मुनस्यारी में माता का मठ, गंगोलीहाट में लमकेश्वर, यमनोत्री में भैरव और भद्रकाली मंदिर का उत्तराधिकारी बनाया गया है।  11 संत दीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। लेकिन जेल के अंदर जाने की तीन को ही अनुमति मिली। जिसके बाद तीन संतों ने ही उन्हें दीक्षा दी।

 

उन्होंने बताया कि अनुष्ठान की अनुमति नहीं मिलने पर उन्हें वस्त्र आदि देकर दीक्षा दी गई। कहा कि अब प्रयाग राज में लगने वाले कुंभ मेले में अग्रिम प्रतिक्रियाएं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सिर पर हाथ रख उन्हें जूना अखाड़ा में शामिल किया गया है। प्रेस वार्ता में महंत सुरेंद्र पुरी, महंत दीन दयाल गिरी, पुजारी दशानंद सरस्वती, कृष्णा कांडपाल आदि मौजूद रहे।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top