Uttarakhand DIPR
truck

बाड़ेछीना के पास सामान लदा ट्रक पलटा, ट्रक मालिक की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk
अल्मोड़ा। रविवार देर रात निर्माण सामग्री से लदा एक ट्रक बाड़ेछीना के पास सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में ट्रक मालिक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं चालक ने वाहन से बाहर कूद कर अपनी जान बचा ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात ट्रक निर्माण सामग्री लेकर हल्द्वानी से मुनस्यारी को जा रहा था। बाड़ीछीना से कुछ दूरी पर यह पलट कर सड़क से नीचे जा गिरा। वाहन के नीचे ट्रक मालिक दब गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज सिंह धपोला उम्र 28 साल पुत्र मोहन सिंह निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। उसने इस हादसे से पहले भी कहीं टक्कर मारी थी। वाहन के पीछे निर्माण सामग्री के ढेर पर ट्रक मालिक सो रहा था। जिस कारण जब ट्रक पलटा तो उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top