नैनीताल। ज्योलीकोट-अल्मोड़ा हाईवे स्थित गेठिया भूमिधार के पास शनिवार सुबह पर्यटकों की कार 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गइ जबकि दो अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में घायल लोगों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पर्यटकों की कार ज्योलीकोट-अल्मोड़ा हाईवे के गेठिया के समीप 150 फीट खाई में गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पर्यटक कार में सवार होकर नैनीताल की ओर जा रहे थे।







Leave a Comment