नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के सभी राशन कार्ड धारकों को अप्रैल महीने में तीन माह का राशन एक साथ देने की घोषणा की है। यह राशन अपै्रल, मई और जून माह का दिया जाएगा। केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
इससे पहले सरकार ने संसद को बताया कि वर्ष 2025 में 41.41 लाख अपात्र राशन कार्ड खत्म किए गए। राज्यसभा में खाद्य राज्य मंत्री निमुबेन जयंती भाई बंभानिया ने बताय कि हरियाणा में सर्वाधिक 13.43 लाख, राजस्थान में 6.05 लाख, उत्तर प्रदेश में 5.97 लाख, पश्चिम बंगाल में 3.74 लाख और मध्य प्रदेश में 2.60 लाख अपात्र राशन कार्ड खत्म किए गए हैं।






Leave a Comment