Uttarakhand DIPR
01 e1617607159634

पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित रहा दीवार पत्रिका का दूसरा अंक

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

पिथौरागढ़। सोमवार को महाविद्यालय पिथौरागढ़ में जंतु विज्ञान की दीवार पत्रिका जीन के दूसरे अंक व साथ ही विज्ञान क्लब की दीवार पत्रिका के पहले अंक का विमोचन किया गया। दीवार पत्रिका का विमोचन प्राचार्य डॉ अशोक नेगी एवं विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्षों . डॉ शंकर मंडल, डॉ नीतू, डॉ रिचा, डॉ जी एस गढ़िया, डॉ हर्षिता व अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया।

02

जीन पत्रिका का दूसरा अंक पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित रहा। और विज्ञान क्लब की पत्रिका का अंक भारतीय महिला वैज्ञानिकों पर केंद्रित किया गया था।

दीपक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि विज्ञान संबंधित विषयों पर चर्चाएं खास दिनों तक सिमट कर ना रह जाए। दीवार पत्रिका जैसे रचनात्मक माध्यमों से वैज्ञानिक चर्चाएं होती रहनी चाहिए।

प्राचार्य ने जीन के दूसरे अंक निकलने की बधाई देते हुए कहा कि रचनात्मक कार्यक्रम बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में सुरेश जोशी, अपूर्व जोशी ,विपिन पाठक ,राकेश वर्मा बबीता सेलाकोटी शिक्षक मौजूद रहे। साथ ही दीवार पत्रिका के संपादक मंडल के सदस्य संध्या, सपना, निशा, संगीता सागर भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top