हल्द्वानी। हल्द्वानी के अमरावती कालोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई छात्रा के संबंध में परिजनों ने कालोनी में ही सिलाई की दुकान चलाने वाले दर्जी रहमान पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों ने शुरूआत में पुलिस की सुस्ती पर भी नाराजगी जताई है।
अमरावती कालोनी की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा 26 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। परिजनों के मुताबिक छात्रा स्थानीय जीजीआईसी में पढ़ती थी और घटना वाले दिन सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।
छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी मोहल्ले में ही दर्जी रहमत के यहां सिलाई सीखने जाती थी। घटना के बाद रहमत भी लापता हो गया, जिससे उस पर संदेह गहरा गया। परिजनों का आरोप है कि तहरीर में रहमत का नाम स्पष्ट रूप से लिखे जाने के बावजूद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। तब विभिन्न सामाजिक संगठनों के दबाव में पुसिल ने आखिरकार प्राथमिकी दर्ज की।
एसपी सीटी मनोज कुमार कत्याल का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है। लेकिन उसका सत्यापन नहीं हो पाया है।







Leave a Comment