ACCINDENT FEB7 ky8GjVk 202102 e1621771593251

पलौली के खतरनाक मोड़ पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Report ring desk

अल्मोड़ा। भनोली रोड पर पलौली के खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि वाहन सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है। वाहन करीब डेढ़ सौ मीटर गहरे में गिरा जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे हुई। भनोली तहसील के तड़कोट गांव निवासी पंकज सिंह रावत (24) पुत्र हरीश सिंह शुक्रवार को गुणादित्य से कार से काफलीखान के लिए रवाना हुआ। वाहन में तड़कोट गांव के ही गोपाल सिंह गैड़ा की पुत्री किरन व नौ वर्षीय पुत्र नंदन उर्फ नंदू भी बैठा था। पलौली के तीखे मोड़ पर चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार खाई में जा गिरी।

सूचना पर एसओ गोविंद सिंह मेहता राहत व बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी ले जाया गया। मगर चालक पंकज ने दम तोड़ दिया। घायल 24 साल की किरन व उसके नौ वर्षीय भाई नंदू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा बीबी जोशी के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top