Uttarakhand DIPR
crime e1650005413836

बीते कुछ समय से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के कमलुआगांजा इलाके से बीते दिनों से लापता युवक का शव भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों द्वारा जंगल में शव लटके होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक चंद्र जोशी के रूप में हुई है। दीपक पिछले कुछ दिनों से लापता था, जिसकी गुमशुदगी को लेकर परिजनों ने मुखानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top