Uttarakhand DIPR
forest 1 e1607859218710

पेड़ से लटका मिला वन दरोगा का शव

खबर शेयर करें

Report ring desk

लालकुआं। वन विभाग में तैनात एक दरोगा का शव हल्दूचैड़ के देवरामपुर गोला से लगभग एक किलोमीटर अंदर बीट संख्या 10 गुज्जर झाले के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतार उसकी शिनाख्त के बाद पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त मोतीनगर निवासी वन विभाग के दरोगा किशोर सिंह धपोला के रूप में हुई है। सुबह पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी कि जंगल में एक शव पेड़ से लटका हुआ है।

सूचना पर कोतवाल लालकुआं सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतार कर उसकी शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि दरोगा गश्त पर निकला था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top