Uttarakhand DIPR
ssdf

सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला भाजपा सांसद का शव

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

नई दिल्ली। भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। समाचार एजेंसी एएनआइ ने दिल्ली पुलिस के हवाले से जानकारी दी है कि राम स्वरूप शर्मा की मौत कथित तौर पर आत्महत्या के कारण हुई है। पुलिस को भाजपा सांसद के कर्मचारी ने फोन कर सूचित किया था। पुलिस गोमती अपार्टमेंट्स पहुंची तो वह फंदे से लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से सांसद थे।

2019 के लोकसभा चुनावों में शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व दूरसंचार मंत्री सुख राम के पोते आश्रय शर्मा को को हराया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ वह लंबे समय से जुड़े हुए थे। उनकी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भी काफी निकटता थी। वह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते थे। पिछली बार 14 मार्च को उन्होंने ट्वीट किया था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top