Uttarakhand DIPR
teacher e1615786712431

बोर्ड परीक्षाओं मेंं शत-प्रतिशत अंक वाले विषयों के शिक्षक होंगे सम्मानित

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। शत प्रतिशत अंक वाले शिक्षकों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। राज्य में पहली बार शिक्षकों को सम्मानित करने की पहल की गई है। अभी तक केवल मेधावी छात्र सम्मानित किए जाते रहे हैं।

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में इस साल हाईस्कूल में 28.20 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 41.32 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं हाईस्कूल में 42.86 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 34182 प्रतिशत छात्र छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। कई छात्र-छात्राओं के विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक हैं। उत्तराखंड बोर्ड की ओर से पहली बार इस तरह के शिक्षकों को चिह्नित कर उन्हें पुरस्कृत किए जाने की तैयारी है।
उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि शानदार रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को विभाग की ओर से चिह्नित किया जा रहा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top