देहरादून। उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 7 मई तक बारिश और सर्दी रहने की आशंका जताई है। 8 से 10 मई तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है लेकिन 11 मई से एक बार फिर मौसम बिगडऩे की संभावना जताई गई है। बारिश और सर्द हवाओं की वजह से पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री और मैदानों में 6.7 डिग्री तक गिर गया है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ रोहित थपलियाल ने बताया कि 6 और 7 मई को पर्वतीय जिलों मेें हल्की बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी की भी संभावना है। 8 से 10 मई के बीच मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कही हल्की बारिश की की संभावना है।
वहीं 11 मई से मौसम एक बार फिर बिगडऩे की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में तापमान में काफी गिरावट आ गई है।







Leave a Comment