Uttarakhand DIPR
Accident

शादी से लौट रहे लोगों का वाहन गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। मूनाकोट वड्डा से करीब 12 किलोमीटर आगे झूलाघाट मार्ग पर कमांडर जीप गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गए। दुर्घटना सुबह साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। ये लोग बारात से वापस लौट रहे थे तभी सुबह तडक़े यह हादसा हो गया।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि कमांडर जीप संख्या यूए 05-5382 अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। वाहन में चार लोग सवार थे, जो एक विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भिजवा दिया था। वहीं एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घायलों की पहचान जगदीश बिष्ट (40), मोहन बिष्ट (40) और सचिन चंद (22) के रूप में हुई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top