Report ring desk
नानकमत्ता। 23 साल से फर्जी कागजातों से नौकरी कर रहे एक शिक्षक को पुलिस ने जसपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2500 रुपये का इनाम भी था। आरोपी समर पाल सिंह अमरोहा जेपी नगर के थाना नोगवा स्थित मकदुमपुर पीला कुंड की मड़ैया का रहना वाला है।
आरोपी समर पाल सिंह के खिलाफ नानकमत्ता थाने में 24 मई 2020 को उप शिक्षा अधिकारी सितारगंज, सुषमा गौरव ने तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि समर पाल सिंह शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर 23 वर्षों से फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी कर रहा है। उसके द्वारा पता भी फर्जी दर्शाया गया है।
इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 467,468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को जसपुर क्षेत्र के अफजलगढ़ बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट,उप निरीक्षक धर्मेंद्र आर्य, प्रकाश आर्य, वीरेंद्र बोरा , बोबिदर कुमार, हेमचंद्र फुलारा,रोहित कुमार, भूपेंद्र आर्य शामिल थे।


Leave a Comment