Uttarakhand DIPR
Car 1

शिक्षक ने छात्रों से धुलाई कार, सोशल मीडिया पर वायरयल होने पर शिक्षक को किया निलंबित

खबर शेयर करें

चमोली। चमोली जिले के थराली ब्लॉक में कार्यरत एक सहायक अध्यापक को छात्रों से निजी कार धुलवाना महंगा पड़ गया। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा चमोली, धर्म सिंह रावत ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार, थराली में कार्यरत सहायक अध्यापक घनश्याम तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह विद्यालय के छात्र-छात्राओं से अपनी निजी कार धुलवा रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार इस घटना से शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है और शिक्षक पद की गरिमा को भी ठेस पहुंची है। विद्यालय अवधि में छात्रों से निजी कार्य कराए जाने के कारण पठन-पाठन कार्य बाधित हुआ, जो कि कर्मचारी आचरण नियमावली का गंभीर उल्लंघन है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top