Uttarakhand DIPR
01 02 2021 31udnp0002 21325092 0955

टांडा जंगल में कार और टेंपो में भिड़ंत, दो की मौत

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

रुद्रपुर। हल्द्वानी जा रहे टेंपो रविवार रात संजय वन के पास इनोवा कार से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपों चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। और शवों को पोस्टमार्टमन के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक बरेली फरीदपुर के सतापुर निवासी राम निवास रविवार को नया टेंपो लेकर हल्द्वानी स्थित शोरूम जा रहे थे। इसमें बिहार निवासी गुलाब और दो अन्य युवक हल्द्वानी के लिए टेंपो में सवार हो गये। रात नौ बजे के आसपास टाडा जंगल स्थित संजय वन के पास टेंपो सामने से आ रही इनोवा से टकरा गया। टेम्पो चालक राम निवास और गुलाब गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इनोवा कार चालक को हिरासत में लिया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top