Uttarakhand DIPR
swtantra singh

पाकिस्तान की गोलाबारी में उत्तराखंड का एक और लाल शहीद, एक महीना पहले आए थे छुट्टी पर

खबर शेयर करें

Report ring desk
पौड़ी। पाकिस्तानी की नियंत्रण रेखा (एलएसी ) पर गोलीबारी के दौरान पौड़ी निवासी सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए। वह एक महीने पहले ही छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर वापस लौटे थे।

गुरुवार को पाकिस्तान ने पुंछ के शाहपुर किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलाबारी कर दी। इसमें पौड़ी गढ़वाल के ओड़ियार गांव निवासी सूबेदार स्वतंत्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें सेना के चॉपर से ऊधमपुर के अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान वह शहीद हो गए।।

बीती रात करीब साढ़े आठ बजे परिजनों को उनके शहीद होने की खबर मिली। स्वतंत्र सिंह के परिवार में उनकी माता, पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top