truck

तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

Report ring Desk

नई दिल्ली। हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी किसान महिलाओं को कुचल दिया। इनमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक आंदोलनकारी महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की बताई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि महिलाएंं डिवाइडर पर बैठकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

कृषि कानूनों के खिलाफ बीते साल नवंबर से ही दिल्ली की सीमाओं से लेकर पंजाब और हरियाणा तक किसानों का आंदोलन जारी है। ये किसान बीते एक वर्ष से कृषि कानूनों की वापसी को लेकर अलग-अलग जगहों पर धरने में बैठे हैं।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top