Uttarakhand DIPR
ambulance e1621164758413

SOG ने धरा मनमाना किराया वसूलने वाला एंबुलेंस चालक

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। एंबुलेंस चालक तीमारदारों से मनमाना किराया वसूलने से बाज नहीं आ रहे हैं। एसओजी ने एक ऐसे एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी एंबुलेंस चालक ने गौलापार का किराया दो हजार रुपये लिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से एंबुलेंस चालकों में हड़कंप मचा है।

जानकारी के अनुसार आजादनगर के लाइन नंबर 5 निवासी शाहरूख खान अपनी एंबुलेंस लेकर खड़ा था। उसके पास एसओजी जवान तीमारदार बनकर गया। उसने बताया कि गौलापार शव लेकर जाना है। इस पर शाहरूख ने उससे दो हजार रुपये किराया बताया जबकि गौलापार का किराया प्रशासन ने 800 रुपये तय किया है।

एसओजी जवान ने शाहरूख को दो हजार रुपये दिए। इसी बीच एसओजी की पूरी टीम वहां पहुंच गई और एंबुलेंस चालक शाहरूख को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा है कि मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी पूरे जनपद में जारी रहेगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top