Uttarakhand DIPR
Jageshwer

जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला 16 जुलाई से, मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ

खबर शेयर करें

Report ring Desk

अल्मोड़ा(जागेश्वर)। विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में लगने वाला श्रावणी मेला शनिवार 16 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के तौर पर जागेश्वर धाम आएंगे और मेले का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम धामी पहली बार जागेश्वर पहुंचेंगे। जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

जागेश्वर धाम में हर साल श्रावण महीने में एक महीने का मेला लगता है, जो 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 15 अगस्त तक चलेगा। श्रावण के महीने में क्षेत्रीय लोग तो पूजा अर्चना के लिए आते ही हैं, दूर-दराज क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना के लिए आते हैं। मेले के शुभारंभ अवसर पर मंदिर समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत, कलश यात्रा, छोलिया नृत्य व सांस्कृतिक प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वृक्षारोपण का कार्य भी किया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top