8fc1a489b17e0d7a907a0f6950d055d1

दो बच्चों को निवाला बनाने वाला नरभक्षी गुलदार को शूटर हुकिल ने किया ढेर

खबर शेयर करें

Report ring desk

टिहरी। टिहरी जिले के नरेंद्ररनगर ब्लाॅक क्षेत्र के गांव में वन विभाग की टीम ने बीती रात नरभक्षी गुलदार को ढेर कर दिया। मंगलवार शाम को कसमोली गांव के प्रताप सिंह रमोला के सात वर्षीय पुत्र रौनक को गुलदार आंगन से उठा ले गया था।

इस घटना के तीन घंटे के बाद गुलदार गांव में वापस आया तभी वन विभाग के शूटर जाॅय हुकिल ने बंदुक की गोली से नाभक्षी गुलदार को मौत के घाट उतार दिया। ये वही गुलदार था जिसने 11 अक्टूबर की रात को नरेंद्रनगर ब्लाॅक के पलसारी गांव निवासी मुकेश रावत की सात वर्षीय बेटी स्मृति को निवाल बनाया था।
वन रेंज अधिकारी ने बताया कि गुलदार का शव बरामद कर लिया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया जाएगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top