Uttarakhand DIPR
bride e1652245558472

नशे में धुत दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार

खबर शेयर करें

Report ring desk 

कोटद्वार। नशे धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बारात बिना दुल्हन के लौट गयी। बारात कोटद्वार के झंडीचौड़ में एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल से आई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरात जब दुल्हन के घर पहुंची, दूल्हा नशे में धुत था। बरात स्वागत के दौरान वह ऊल जूलूल हरकत करने लगा। बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने बरात का स्वागत किया और दूल्हे को विवाह मंडप में ले जाया गया।

शादी में वरमाला की तैयारी होने लगी। दुल्हन सखियों के साथ वरमाला लेकर विवाह मंडप में पहुंच गई।
बताया गया कि मंडप में जब दुल्हन ने दूल्हे को नशे में लड़खड़ाते देखा तो शादी करने से ही इनकार कर दिया। बरात बगैर दुल्हन के ही वापस लौट गई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top