Uttarakhand DIPR
bus 1 e1620201957733

पड़ोसी राज्यों के लिए रोडवेज बसों का संचालन बंद

खबर शेयर करें

Report ring desk
देहरादून। उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा आदि राज्यों के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बस सेवा बंद हो गई है। इसकी मुख्य वजह यूपी में बाहरी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। अब परिवहन निगम की बसें केवल राज्य के भीतर और चंडीगढ़ के लिए ही चलाई जा रही हैं।

लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से उत्तर प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाली बसों पर रोक लगा दी है। इस वजह से यूपी में उत्तराखंड रोडवेज की बसों की आवाजाही भी प्रतिबंधित हो गई है।

दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसें यूपी से होकर गुजरती हैं, इसलिए उनकी आवाजाही भी उत्तराखंड परिवहन निगम ने बंद कर दी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top