Uttarakhand DIPR
accident

महाराष्ट्र के पुणे में सड़क हादसा, 8 की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

महाराष्ट्र के पुणे में एक भयानक सड़क हादसा होने की खबर है। हादसा इतना जबरदस्त था कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि जुन्नार तालुका के डिंगोर गांव के पास अहमदनगर-कल्याण राजमार्ग पर एक ट्रक, एक पिकअप टेम्पो और एक रिक्शा की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में 8 यात्रियों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक डिंगोर गांव के पास अंजिराची बाग नामक इलाके में हुई इस दुर्घटना से सड़क पर जाम लग गया था। इस हादसे में गणेश मस्करे, कोमल, हर्षद मस्करे, काव्या, नरेश दिवटे की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि भीषण टक्कर में मारे गए अन्य तीन मृतकों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार पिक-अप वाहन अहमदनगर से ठाणे जिले में कल्याण की ओर जा रहा था, तभी वह पिंपलगांव जोगा में पेट्रोल पंप के पास उलटी दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा से टकरा गया। टक्टर इतनी भयानक थी कि ऑटोरिक्शा में सवार सात लोगों की मौत हो गई। जबकि पिक-अप के ड्राइवर ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top