Uttarakhand DIPR
ga

चमोली में तबाह हुआ ऋषिगंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्‍ट, 150 लोगों के मरने की आशंका

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। चमोली जिले में एवलांच के बाद ऋषिगंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह से तबाह हो गया है, जबकि धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया, जिससे गंगा और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए चमोली से लेकर हरिद्वार तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बताया जाता है कि हादसे के समय दोनों प्रोजेक्ट पर काफी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे। इस हादसे में करीब 150 लोगों के मरने की आशंका है, अब तक आठ के शव बरामद हो चुके हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार इस घटनाक्रम पर निगरानी रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री रावत ने जोशीमठ पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया और पूरी जानकारी ली।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top