Uttarakhand DIPR
CM Dhami

‘उत्तराखंड की मिट्टी से- नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’ पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’ पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास प्रदेशवासियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जोडऩे का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। कलैंउर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है। इसमें राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों को जगह दी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की विस्तृत जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों और व्रतों को भी समाहित किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को भारतीय परंपराओं की जानकारी सरल और व्यवस्थित रूप में मिल सकेगी।

कार्यक्रम में मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविन्द सिंह, दीप कोश्यारी और किशोर भट्ट समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top