Barkha2

‘राम राज्य एक शपथ’ सांस्कृतिक संध्या एवं परिचर्चा का आयोजन 7 को

खबर शेयर करें
– बरखा शुक्ला सिंह का भजन ‘अवध में राम आएं हैं’ का लोकार्पण

नई दिल्ली। एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार 7 जनवरी को कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में ‘राम राज्य एक शपथ’ सांस्कृतिक संध्या एवं परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन दोपहर तीन बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में दंडी स्वामी राम आश्रम जी महाराज, स्वामी संजय जी महाराज, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी, शिक्षाविद पद्मभूषण स्यामा चोना, विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रान्त अध्यक्ष कपिल खन्ना, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, सांसद मिनाक्षी लेखी एवं सांसद गायक हंसराज हंस भी भाग लेंगे।

Barkha1

Hosting sale

सांस्कृतिक संध्या एवं परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान भाजपा दिल्ली प्रदेश की पूर्व उपाध्यक्ष एवं महिला आयोग दिल्ली प्रदेश पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह के स्वर में भजन ‘अवध में राम आएं हैं’ का लोकार्पण किया जाएगा। बरखा सिंह का कहना है कि देश राम भक्ति में लीन है, सब अपनी अपनी क्षमतानुसार प्रभु राम के चरणों में समर्पण कर रहे हैं। मैं इस भजन को प्रभु को अर्पित कर रही हूं, इसलिए इस भजन में भाव को प्रधान रखा गया है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top