Uttarakhand DIPR
Rain 1

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश, कई जगह जल भराव

खबर शेयर करें

Report ring Desk

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज मौसम में बड़ा बदलाव आया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। सुबह से हो रही बारिश से दिल्ïली के कई इलाकों व सड़कों में जल भराव भी हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में छह से सात डिग्री की कमी आ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मानसून के दस्तक देने की संभावना थी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में 29 या 30 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। आज सुबह की बारिश से उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून राजधानी में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दो से चार जुलाई तक हल्की बारिश होगी। पांच जुलाई से तेज बारिश होने का अनुमान है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top