Uttarakhand DIPR
ramnagar

रामनगर में घर में चल रहा था देह व्यापार, आठ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Report ring desk

रामनगर। चोरपानी गांव में पुलिस ने देह व्यापार चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के संचालक संचालिका समेत आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चोरपानी गांव में पूजा सैनी के घर में देह व्यापार चलने की सूचना मिल रही थी। पूजा का पति हत्या के मामले में जेल में बंद है। बुधवार शाम पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए उनके संचालकों से दो लोगों का पांच हजार रुपये में फोन पर सौदा तय किया। तय सौदे के तहत दो पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में संचालक के घर भेजा गया।

इसके बाद सीओ बलजीत सिंह भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी सुधीर, कोतवाल अबुल कलाम व पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। पुलिस ने घर से चार महिलाओं व चार युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उन्हें कोतवाली लाकर पुलिस ने पूछताछ की गई। आरोपित लंबे समय से अनैतिक व्यापार का धंधा कर रहे थे

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top