Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 12 05 at 09.38.36

पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां तेज, राज्य निर्वाचन आयोग ऑनलाइन जारी करेगा मतदाता सूची

खबर शेयर करें

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सप्ताह राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों की मतदाता सूची ऑनलाइन जारी करेगा। आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि इस संबंध में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें पूरी प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय लिया गया। आगामी दो से तीन दिन में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मतदाता सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।

चुनाव आयोग ने नौ जिलों के लिए बैलेट पेपर प्रकाशित कर भेज दिए हैं। हालांकि हरिद्वार में पंचायत चुनाव नहीं होंगे। शेष तीन जिलों में भी प्रक्रिया जारी है। मालूम हो कि राज्य में हर पंचायत तक मतदाता सूची पहुंचाकर लोगों को जागरूक किया गया था ताकि वे अपना नाम जांच सकें। इसके अलावा, प्रदेशभर में मतदाता सूची संशोधन के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया था। अब आयोग ने मतदाता सूची को ऑनलाइन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

ओबीसी आरक्षण एक्ट में होगा संशोधन

पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण लागू करने की दिशा में सरकार एक्ट में संशोधन करने की तैयारी कर रही है। पंचायती राज विभाग जल्द ही इस संबंध में अध्यादेश लाएगा। इसका प्रस्ताव शासन स्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसे कैबिनेट की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top