Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 03 15 at 09.19.25 jpeg

पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तान बदले

खबर शेयर करें

देहरादून।  लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले शासन ने बृहस्पतिवार देर रात  तीन जिलों के कप्तान बदल दिये हैं। जिन जिलों के कप्तान बदले गए हैं उनमें पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं।

विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने आदेश जारी किए। इसके अनुसार, पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है। उनकी जगह पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को पौड़ी का एसएसपी बनाया गया है।

चमोली की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का तबादला पिथौरागढ़ कर दिया गया है। उनकी जगह चमोली जिले के नए कप्तान सर्वेश पंवार होंगे। सर्वेश देहरादून में पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top