IPL

आईपीएल 2024 के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी, मिचेल स्टार्क रहे सबसे महंगे खिलाड़ी

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी हो रही है। आईपीएल ऑक्शन पहली बार भारत से बाहर दुबई में हो रहा है। साथ ही पहली बार आईपीएल के लिए खिलाडिय़ों की बोली लगाने की जिम्मेदारी महिला को सौंपी गई है। आईपीएल की सभी 10 टीमों के पास पहले से ही खिलाड़ी मौजूद हैं।

आठ साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस ऑक्शन में इतिहास रच दिया है। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले स्टार्क को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बिंडिग शुरू हुई। इसके बाद मुंबई ने हाथ पीछे खींच लिए और फिर कोलकाता की एंट्री हुई। कोलकाता के बाद गुजरात ने भी बोली लगाई। इसके बाद गुजरात और कोलकाता के बीच स्टार्क के लिए जमकर बोली लगाई और ये बाली पैट कमिंस के 20.50 करोड़ से भी आगे निकल गई। मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

पैट कमिंस कों 20.50 करोड़ में सन राइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया है। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। पैट कमिंस के बाद डेरिल मिचेल इस बार के ऑक्शन में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी रहे। डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। डेरिल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। पंजाब ने हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ में बोली लगाकर खरीदा। जबकि क्रिस वॉकर को उनके ब्रेस प्राइस 2 करोड़ से दो गुनी कीमत से अधिक यानी 4.20 करोड़ में खरीदा। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये थे।

Hosting sale

इस साल आईपीएल में नीलामी के लिए कुल 1166 खिलाडिय़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन इनमें से सिर्फ 333 खिलाडियों को ही नीलामी के लिए चुना गया है जिनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। मालूम हो कि आईपीएल ऑक्शन के लिए हर टीम के पास अपनी एक निश्चित राशि होती है। इस निश्चित राशि तक ही वह खिलाड़ी को खरीद सकते हैं। इस बार की बात करें तो ऑक्शन में सबसे अधिक राशि गुजरात टाइटंस के पास हैं। इस बार गुजरात खिलाडिय़ों को खरीदने के लिए 38.15 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top