Uttarakhand DIPR
pth

फोटो पत्रकार छत्र सिंह को मिला कोरोना योद्धा सम्मान

खबर शेयर करें

Report ring desk

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अयोध्या की रामलीला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस सम्मान समारोह में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रोड़ागांव के मूल निवासी एवं वर्तमान में राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक हरिभूमि के सीनियर फोटो पत्रकार छत्र सिंह को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने उन्हें सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

ज्ञात हो कि फोटो पत्रकार छत्र सिंह ने लॉकडाउन के समय अनेक कठिनाईयों का सामना करते हुए समाज एवं जन हित कार्यों में अपना दायित्व निभाते हुए कार्य किया था। कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में ऐसे ही जनहित कार्यो को करने वाले डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, पत्रकार एवं सुरक्षाकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

इससे पहले भी छत्र सिंह को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। मालूम को कि फोटो पत्रकार छत्र सिंह को एक सप्ताह पूर्व ही उत्कृष्ठ फोटो जनर्लिज्म के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top