Report ring desk
हल्द्वानी। बिना मास्क के सब्जी मंडी गए तो जुर्माना देना पडे़गा। नवीन मंडी में कोरोना से बचाव के नियमों का पालन न करने वाले व्यापारियों और खरीदारों के खिलाफ बुधवार को भी मंडी समिति प्रशासन ने कार्रवाई की।
दो आढ़त पर एक एक कर्मचारी को बिना मास्क के मिले। आढ़तियों से एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा मास्क न लगाने पर 14 लोगों का चालान कर उनसे 250-250 रुपये का जुर्माना वसूल किया। अभियान में मंडी सचिव विश्वविजय सिंहए,मंडी निरीक्षक उमेश त्रिपाठी, सौरभ डंगवाल, भुवन नाथ गोस्वामी, पंकज वर्मा, नवीन मठपाल आदि शामिल थे।


