Uttarakhand DIPR

राहगिरों को झील में तैरता दिखा अज्ञात शव

खबर शेयर करें

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल क्षेत्र में झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नगर के व्यस्ततम मार्ग ठंडी सडक़ पर लोगबाग चल रहे थे कि उन्हें झील में तैरता हुआ एक शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रेस्क्यू कर उसकी शिनाख्त की लेकिन अज्ञात शव का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4 बजे नगर की व्यस्ततम ठंडी सडक़ पर लोग चल रहे थे तभी लोगों व पर्यटकों को नैनीझील फांसी गधेरा क्षेत्र में एक शव झील में तैरता हुआ दिखा। लोगों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी, मौके पर पहुंचे तल्लीताल एसओ और चीता कॉन्स्टेबल अमित गहलोत द्वारा नाव चालकों की मदद से शव को रेस्क्यू कर झील किनारे लाया गया। मृतक के कपड़ों की तलाशी भी ली गई लेकिन व्यक्ति से सम्बंधित कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण शव की शिनाख्त नही हो पाई। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात शव को फिलहाल मोर्चरी में रखा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top