देहरादून। पैरा शूटिंग टीम के कोच रहे सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वह टिहरी जिला स्थित नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव निवासी व प्रदेश सरकार में पूर्व खेल राज्य मंत्री रहे नारायण सिंह राणा के छोटे पुत्र हैं। सुभाष राणा को खेल मंत्रालय 17 जनवरी को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करेगा।
यह भी पढ़ें : कमाल हो गया: सोते रहे घर के अंदर बैठे गुलदार से अंजान दम्पति
सुभाष राणा देश में पैरा शूटिंग टीम के कोच रहे हैं। सम्मान के रूप में उन्हें 15 लाख रुपये की धनराशि के साथ ही प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। पूर्व खेल राज्य मंत्री को भी प्रदेश सरकार ने निशानेबाजी में मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाने पर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था।
उनके बड़े पुत्र जसपाल राणा ने भी निशानेबाजी में देश.विदेशों में अपनी प्रतिभा दिखाई थी। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने वर्ष 2020 में उन्हें भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था।


