guldar 1

कमाल हो गया: सोते रहे घर के अंदर बैठे गुलदार से अंजान दम्पति

खबर शेयर करें
कुत्ते के भौंकने पर देखा तो उड़ गए होश, घर से बाहर निकलकर बचाई जान

टनकपुर। घर के अंदर बैठे गुलदार से अंजान दम्पति बेफिक्र्र होकर सोते रहे, उन्हें जरा सा भी अंदेशा न था कि उनके घर के अंदर घात लगाकर गुलदार बैठा है। लेकिन घर के ही भीतर लगातार जोर-जोर से भौंक रहे कुत्ते को देखकर गृहस्वामी जब उठा और उसने टार्च लगाकर उस तरफ देखा तो गुलदार कुत्ते को खाने की फिराक में घर के अंदर बैठा था। घर के अंदर गुलदार को देखकर पति-पत्नी के होश उड़ गए उन्होंने जल्दी घर से बाहर निकलकर जान बचाई और दरवाजे का कुंडा लगाकर गुलदार को घर के अंदर कैद कर लिया। यही नहीं दत्पत्ति ने अपने साथ कुत्ते की जान भी बचा ली।

मिली जानकारी के अनुसार सूखीढांग इलाके के चौड़ाकोट गांव में लाल सिंह और उनकी पत्नी चन्द्रावती रहते हैं। लाल सिंह ने एक कुत्ता पाला है। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे लाल सिंह लघुशंका के लिए दरवाजा खोलकर घर से बाहर निकले। तभी कुत्ते के चक्ïकर में गुलदार घर के अंदर घुस गया। कुत्ता लाल सिंह की पत्नी चन्द्रावती की चारपाई के नीचे था। गुलदार घर की दुछत्ती में जाकर बैठकर कुत्ते की फिराक में था। लघुशंका के बाद लाल सिंह घर के भीतर आए, उन्हें गुलदार घर में घुसने का जरा से भी अंदेशा न था। वे घर की लाइट बंद करके पुन: सो गए। दोनों पति-पत्ïनी डेढ़ घंटे तक सोते रहे। इसी बीच चारपाई के नीचे बैठा कुत्ता जोर जोर से भौंकने लगा। डेढ़ घंटे बाद करीब साढ़े 5 बजे लाल सिंह ने उठकर टार्च की लाइट से उस तरफ देखा जिस तरफ देखकर कुत्ता जोर जोर से भौंक रहा था। तो टार्च की लाइट पड़ते ही उन्होंने देखा कि घर के अंदर दुछत्ते पर गुलदार बैठा है जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। दोनों पति-पत्नी ने तुरंत घर से बाहर दौड़ लगाकर घर के दरवाजों पर कुंडी लगा दी। उनके साथ ही उनका कुत्ता भी बाहर निकल आया। इस तरह तीनों की जान बच गई और गुलदार घर के अंदर कैद हो गया। बाद में इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी।

सूचना पर वन विभाग की टीम लाल सिंह के घर पहुंची। वन विभाग की टीम ने गुलदार को कैद करने के लिए पिजरा लगाया। कई घंटे की मशक्कत के बावजूद वन विभाग की टीम गुलदार को नहीं पकड़ पाई। घर के भीतर कैद गुलदार पिजरे में कैद नहीं हो पाया, वह वन विभाग की टीम को गच्चा देकर भाग निकला।

Hosting sale
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top