Uttarakhand DIPR
Agniveer

अग्निवीर भर्ती के लिए बढ़ी ऑनलाइन आवेदन तिथि, अब इस डेट तक भर सकते हैं फार्म

खबर शेयर करें

देहरादून। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब युवा 25 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कर्नल महेश कुमार ने बताया कि इस बार अप्रैल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से शुरू हुए थे, जिसकी ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल रखी गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 अपै्रल किया गया है ताकि अधिक से अधिक युवा अप्रैल भर्ती के लिए अपना आवेदन कर सकें।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी,टैक्निकल , क्लर्क व स्टोर कीपर टैक्निकल , टे्ड्समैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वुमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती के लिए इच्छुक युवा www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top