Uttarakhand DIPR
theaf

भोलेनाथ के मंदिर से चोरी करने वाला गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Report ring desk

नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में भोलेनाथ के मंदिर में कीमती नाग की प्रतिमा चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार नगर के तल्लीताल हरिनगर क्षेत्र में बीते दिन भोलेनाथ के मंदिर में रखे कीमती नाग की प्रतिमा को चोरी करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद भूमिया मंदिर के पुजारी रोहित कुमार ने तल्लीताल थाने में चोरी के मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करवा कर कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच एसआई बबिता को जांच सौंप दी गई। वही पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुच कर युवक की तलाश शुरू कर दी। और मौके पर कई लोगों से पूछताछ व क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया।जिसके बाद शुक्रवार को गठित पुलिस टीम ने चोरी के मामले में फरार चल रहे युवक को तल्लीताल हरिनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और युवक को न्यायालय के सामने पेश किया गया।

एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि चोरी मामले के पुलिस ने तल्लीताल निवासी 30 वर्षीय मो.शाहरुख पुत्र अकबर अली को आईपीसी की धारा 411 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश के बाद जेल भेज दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top