Uttarakhand DIPR
unnamed

अब युवाओं को एसएमएस से मिलेगी सरकारी भर्तियों की जानकारी

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

देहरादून। प्रदेश के बेरोजगारों को सरकारी विभागों में होने वाली भर्तियों की जानकारी एसएमएस के जरिए मिलेगी। राज्य सरकार ने एकीकृत भर्ती पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल में राज्य के सभी विभागों की भर्तियों संबंधित जानकारी को एकत्रित किया गया है। सरकार द्वारा जारी किए गए ऐप http://irp.uk.gov.in पर रजिस्टर करा कर युवाओं को भर्तियों की सूचना एसएमएस के जरिए मिल पाएगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस ऐप का शुभारंभ करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द पोर्टल के जरिए रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने रिक्त पड़े पदों की विज्ञप्ति जारी की है लिहाजा जल्द राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त हुए पदों पर भर्तियां होंगी और इस पोर्टल के जरिए युवाओं को एसएमएस के जरिए भी भर्ती की जानकारी मिल जाएगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top