Uttarakhand DIPR
temperature

बारिश के नहीं आसार, अप्रैल में सताएगी गर्मी

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। उत्तराखंड में अप्रैल  में गर्मी और सताएगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों तक तापमान में वृद्धि का अनुमान है। अप्रैल के पहले हफ्ते से ही राजधानी दून समेत राज्य के अन्य हिस्सों तापमान में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल बारिश की संभावना से इनकार किया जा रहा है। 

देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक दून में आने वाले 5 से 6 दिनों में तापमान के बढ़ोतरी का अनुमान है। नैनीताल में  सोमवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top